शाह ने पूछा- आज आजम, अतीक, मुख्तार कहां हैं?
UP Assembly Election 2022 Schedule, Total Seats Live News Updates: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है
UP Election: शाह ने अखिलेश पर किया वार
गृहमंत्री अमित शाह ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले अखिलेश बाबू कहते थे कि भाजपा वाले बोलते हैं कि मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तिथि नहीं बताएंगे। मैं अखिलेश बाबू से कहना चाहता हूं कि मोदी जी ने मंदिर की नींव रख दी है। भव्य राम मंदिर का काम शुरू हो गया है।UP Chunav: शाह का सपा पर निशाना
गृहमंत्री अमित शाह ने बुलंदशहर में समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। जनता से हुकार भरवाते हुए पूछा कि आज आजम खान, अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी कहां हैं? ये सभी जेल में हैं। अगर आपने वोट देने में गलती कर दी और सपा सत्ता में आ गई तो ये सभी फिर से बाहर आ जाएंगे।

UP Chunav: आजम को अभी राहत नहीं
समाजवादी पार्टी नेता और सांसद आजम खान को अभी राहत नहीं मिल पाई है। दो साल से जेल में बंद आजम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई नहीं हो सकेगी। मामला जिस बेंच में सूचीबद्ध था, उसके अध्यक्ष जस्टिस नागेश्वर राव उपलब्ध नहीं है। इस वजह बेंच नहीं बैठी। आजम खान ने चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए अंतरिम जमानत मांगी है।

No comments