Breaking News

किसी भी टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में जरूर चलता है रहाणे का बल्ला

रहाणे ने टेस्ट करियर में 12 शतक लगाए हैं। इसमें से छह शतक यानी 50 फीसद शतक उन्होंने सीरीज के दूसरे टेस्ट में लगाए हैं। इतना ही नहीं, रहाणे के बल्ले से अर्धशतक भी दूसरे टेस्ट में ही निकलते हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे यानी जोहानिसबर्ग टेस्ट में अजिंक्य रहाणे ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने इस टेस्ट की दूसरी पारी में 58 रन की छोटी, लेकिन बहुमुल्य पारी खेली। उनकी चेतेश्वर पुजारा (53 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 111 रन की साझेदारी ने ही टीम इंडिया को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। रहाणे दूसरी पारी में टीम इंडिया के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। रहाणे की 58 रन की पारी के बाद एक हैरान कर देने वाला आंकड़ा सामने आया है। किसी भी टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में रहाणे का बल्ला जरूर चलता है। इसमें वह जमकर रन बनाते हैं। ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो रहाणे ने 81 टेस्ट की 138 पारियों में 39.06 की औसत से 4921 रन बनाए हैं। इसमें 12 शतक और 25 अर्धशतक शामिल है।

रहाणे ने एक सीरीज में कौन से मैच ज्यादा खेले

रहाणे ने कुल 81 टेस्ट खेले हैं जिसमें से 28 टेस्ट में उन्हें सीरीज के पहले मैच में खेलने का मौका मिला। वहीं, सीरीज के दूसरे टेस्ट में खेलने का उन्हें 23 बार मौका मिला। सीरीज के तीसरे टेस्ट में वह 17 बार अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए, जबकि 11 मैच ऐसे हैं, जब वह सीरीज के चौथे टेस्ट में भी खेलने में कामयाब हुए। दो टेस्ट ऐेसे हैं जब उन्हें सीरीज के पांचवें टेस्ट में खेलने का मौका मिला।

No comments