फेरों के समय बला की खूबसूरत लग रही थीं अंकिता लोखंडे
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने 14 दिसंबर मुंबई के पांच सितारा होटल में शादी की। अब दोनों की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं। गोल्डन रंग के लहंगे में दुल्हन बनीं अंकिता बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अकिंता के पति यानि कि विक्की जैन भी अपने वैडिंग आउटफिट पहने काफी जच रह थे।उन्होंने मैचिंग कर व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी हुई है।अंकिता अपनी शादी को लेकर हमेशा से ही उत्साहित थीं और बड़े ही धूमधाम से शादी करना चाहती थीं और ऐसा हुआ भी। विक्की जैन और अंकिता की शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है।

No comments