कपिल शर्मा नेजीनत अमान से ऐसा मजेदार सवाल, पूछा हंसकर -हंसकर लोटपोट हुईं अभिनेत्री कपिल शर्मा
कपिल ने सभी मेहमानों के साथ जमकर मस्ती की
कपिल शर्मा शो’ लगातार दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान बनाए हुए हैं। हर हफ्ते कई जानी- मानी हस्तियां शो का हिस्सा बनती हैं। इसी क्रम में इस वीकएंड शो में बतौर मेहमान नजर आएंगी बॉलीवुड की कुछ खास अदाकाराएं। हाल ही में सोनी चैनल ने अपने यूट्यूब अकाउंट पर इस हफ्ते प्रसारित होने वाले इस एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है। सामने आए इस वीडियो में हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान, पूनम ढिल्लन और अनीता राज बतौर मेहमान नजर आईं।
कपिल शर्मा अभिनेत्रियों के साथ फ्लर्ट और मस्ती करते नजर आ रहे
इस प्रोमो वीडियो में कपिल शर्मा इन दिग्गज अभिनेत्रियों के साथ फ्लर्ट और मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच कपिल अभिनेत्री जीनत अमान से एक मजेदार सवाल पूछते हैं। कपिल ने जीनत से उनकी फिल्म ‘अजनबी’ के गाने ‘भीगी भीगी रातों में’ और ‘रोती कपड़ा और मकान’ के गाने ‘हाय हाय ये मजबूरी’ का उदाहरण देते हुए एक सावल पूछा है। कभी ये झरने के नीचे शावर ले रही हैं, तो कभी बारिश में नहा रही हैं। इसके बाद वह जीनत अमान से पूछते हैं कि आपने कभी आपने डायरेक्टर से पूछा नहीं कि आपको क्या लगता है, मैं घर से नहा कर नहीं आती। कपिल शर्मा की यह बात सुन वह जोर- जोर से हंसने लगती हैं। कपिल को जवाब देते हुए जीनत अमान कहा कि मेरे जेहन में किसी ने डाला कि जब प्रोड्यूसर आपको बारिश में नहलवाते हैं तो उनके यहां बारिश होती है पैसों की। जीनत अमान की यह बात सुन कपिल भी हंसने लगते हैं। इसके बाद वह एक्ट्रेस पूनम ढिल्लन से भी मस्ती करते नजर आए। कपिल ने सभी मेहमानों के साथ जमकर मस्ती की

No comments