केएल राहुल को मिली बड़ी जिम्मेदारी
भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर है और यहां उसे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस महत्वपूर्ण सीरीज के लिए केएल राहुल को टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया गया है।
भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर है और यहां उसे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। दोनों टीमों के बीच 26 दिसंबर से सेंचूरियन में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस महत्वपूर्ण सीरीज के लिए केएल राहुल को टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने टीम के सूत्रों के हवाले से इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि रोहित की गैरमौजूदगी में राहुल टीम के उपकप्तान रहेंगे। भारतीय बोर्ड ने इससे पहले टेस्ट सीरीज के लिए रोहित शर्मा को अजिंक्य रहाणे की जगह उपकप्तान बनाया था लेकिन इसी हफ्ते सोमवार को बीसीसीआई ने रोहित के चोटिल होकर सीरीज से बाहर होने की जानकारी दी। रोहित की जगह पर गुजरात के बल्लेबाज प्रियांक पांचाल को बतौर रिप्लेसमेंट स्क्वॉड में शामिल किया गया।
भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
मैच तारीख मैदान
पहला टेस्ट 26-31 दिसंबर 2021 सेंचुरियन
दूसरा टेस्ट 03-07 जनवरी 2022 जोहानिसबर्ग
तीसरा टेस्ट 11-15 जनवरी 2022 केपटाउन
भारतीय टेस्ट स्क्वॉड
विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), प्रियांक पांचाल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, ऋद्धिमान साहा, आर अश्विन, जयंत यादव, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज।
स्टैंडबाय खिलाड़ीः
नवदीप सैनी, सौरभ कुमार, दीपक चाहर, अरजन नगवासवाला।

No comments