धारदार हथियार से RSS कार्यकर्ता की हत्या, बॉडी पर मिले पचास से ज्यादा निशान
केरल में एक बार फिर आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है। हमलावरों की अभी तक पहचान नहीं की गई है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पल्लकड़ में आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, कार्यकर्ता सोमवार सुबह करीब 9 बजे अपने परिवार के साथ कहीं जा रहा था,इसी दौरान घात लगाकार बैठे हमलावरों ने हमला कर दिया। मृतक की पहचान 27 वर्षीय एस संजीत के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि संजीत अपने क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता के तौर पर सक्रिय था। पुलिस ने बताया कि संजीत के शरीर पर 50 से ज्यादा बार धारधार हथियार से हमले के निशान मिले हैं। हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। फिलहाल जांच जारी है।

No comments