Breaking News

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल अरबों की संपत्ति की मालकिन हैं माधुरी दीक्षित, जीती हैं लग्जरी लाइफ

बॉलीवुड जगत में एंट्री लेने से लेकर अपनी जगह बनाने तक का सफर, कोई आसान काम नहीं है। इसके लिए सेलेब्स को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है और बड़े पर्दे पर अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरना पड़ता है। तब कहीं जाकर फिल्म जगत में इन्हें अलग पहचान मिल पाती है। ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं, जो बड़े पर्दे पर अपनी जबरदस्त अदाकारी के दम पर आज एक बड़ा मुकाम हासिल कर चुकी हैं। ये कोई और नहीं बल्कि धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित हैं। अपनी दमदार अदाकारी और अपने शानदार डांस के लिए माधुरी जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी फैन फॉलोइंग काफी अच्छी खासी है। यहां उनकी फोटोज और वीडियोज को फैंस का काफी प्यार मिलता है। वहीं, आज माधुरी दीक्षित एक लग्जरी लाइफ जीती हैं, और इसके पीछे उनकी कठिन मेहनत साफ झलकती है। तो चलिए हम आपको माधुरी दीक्षित के बारे में कई खास बातें बताते हैं...

ऐसे रखती हैं खुद को फिट

माधुरी दीक्षित की डाइट की बात करें, तो वे खाने में रोजाना पौष्टिक फल और सब्जियों को खाती हैं। वहीं, वे ऑयल और फैट वाली चीजों से दूर रहती हैं। पांच से छह छोटे-छोटे वे मील्स लेती हैं और साथ ही वे योग, कार्डियो जैसी चीजें करती हैं, ताकि वे खुद को फिट रख सकें।

ऐसे होती है कमाई

माधुरी दीक्षित की कमाई काफी अच्छी खासी है। वे फिल्मों, ब्रांड प्रमोशन, विज्ञापन, और सोशल मीडिया के जरिए अच्छी खासी कमाई कर लेती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे एक महीने में एक करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर लेती हैं, जबकि वे साल भर में लगभग 12 करोड़ रुपये की कमाई करती हैं।

मुंबई के इस घर में रहती हैं

बात माधुरी दीक्षित के घर की करें, तो वे अपने पति श्रीराम माधव नेने, बेटे आरिन और रेयान के साथ मुंबई के पालटियल स्थित अपने आलीशान बंगले में रहती हैं। इस बंगले में हर एक सुख-सुविधा मौजूद है, जो इसको लग्जरी बनाती हैं।

ऐसा है कार कलेक्शन

बाकी सेलेब्स की तरह ही माधुरी दीक्षित को भी लग्जरी व महंगी कारों का शौक है। बात उनके कार कलेक्शन की करें, तो उनके पास रोल्स रॉयस, ऑडी, स्कोडा रैपिड और इनोवा क्रिस्टा जैसी कई कारें मौजूद हैं।

इतनी संपत्ति की हैं मालकिन

माधुरी दीक्षित करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की प्रॉपर्टी है। वहीं, साल 2021 में उनकी नेट वर्थ 34 मिलियन डॉलर बताई गई है।


 

No comments