रामबन में दर्दनाक सड़क हादसा, दो की मौत और 12 घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे
रामबन के डिगडोल इलाके में सड़क हादसा हुआ है। जिसमें दो लोगों की मौत और 12 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज चल रहा है।
जम्मू संभाग के रामबन में एक टाटा सूमो हादसे का शिकार हुई है। अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले के डिगडोल इलाके में शनिवार को सड़क हादसा हुआ। चीख पुकार सुन राहगीरों ने मदद करने के साथ ही स्थानीय लोगों को बुलाया। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। खाई में गिरने गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

No comments