Breaking News

चिकित्सा शिक्षा मंत्री पहुंचे आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज में मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर का किया लोकार्पण

चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने मंगलवार को एसएन मेडिकल कॉलेज में ऑडियोरियम, हॉस्टल, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर और नर्सिंग कॉलेज का लोकार्पण किया।

उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना मंगलवार का आगरा पहुंचे। यहां उन्होंने एसएन मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम, पीजी छात्रावास, नर्सिंग कॉलेज और मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर का लोकार्पण किया। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता और जिले के अधिकारी मौजूद रहे। चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना सुबह करीब साढ़े 10 बजे एसएन मेडिकल कॉलेज में पहुंचे। यहां ऑडिटोरियम, पीजी छात्रावास, नर्सिंग कॉलेज और मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर का लोकार्पण करने के बाद उन्होंने एसएन कॉलेज के लेडी लॉयल परिसर को शामिल करने वाले इंटीग्रेटेड योजना पर चर्चा की। 




No comments