राकेश टिकैत पहुंचे आगरा सफाई कर्मी के परिवार से मिले, कहा- पीड़ित को मिले 50 लाख का मुआवजा
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत सोमवार को सफाई कर्मचारी अरुण के परिजनों को सांत्वना देने आगरा पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि यूपी में सरकार ने मौत की कीमत खोल दी है, तो अरुण के परिवार से भेदभाव क्यों किया ?
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सोमवार को आगरा के सफाई कर्मी अरुण नरवार के परिवार से मुलाकात की। टिकैत ने मृतक की मां और पत्नी को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि मृतक अरुण के परिजनों को भी 40-50 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि जब सरकार ने लखीमपुर खीरी कांड में मृतक किसानों को 40-40 लाख और कानपुर में मनीष के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा देकर मौत की कीमत खोल दी है तो अरुण के साथ भेदभाव क्यों किया ? कृषि कानून पर टिकैत ने कहा कि जब तक कानून वापस नहीं होंगे, संघर्ष जारी रहेगा।

No comments