मासूम बच्चों की मौतों से बेखबर भाजपा सांसद लगाते दिखे चौके-छक्के
फिरोजाबाद में डेंगू और वायरल फीवर के कारण हर दिन बच्चे दम तोड़ रहे हैं। जिला प्रशासन के साथ प्रदेश भर के अधिकारी जिले में डेरा डाले हैं, लेकिन फिरोजाबाद के भाजपा सांसद चंद्रसेन जादौन इससे बेखबर हैं।
डेंगू और वायरल फीवर से मौतों की सच्चाई जानने आए शासन के उच्चाधिकारियों ने शनिवार को जिला अस्पताल समेत कई इलाकों का दौरा किया। इस दौरान सांसद की गैर मौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही। भाजपा सांसद मरीजों का हाल जानने की बजाय जिला कारागार में आयोजित खेल प्रतियोगिता में चौके-छक्के लगाते दिखे। जब उनसे इस बात सवाल पूछा गया तो उन्होंने डेंगू और वायरल फीवर पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना जता दी।
फिरोजाबाद में डेंगू का कहर: हर चार दिन में 15 मरीजों की मौत, डराने वाला है मृतकों का आंकड़ा

No comments