Breaking News

वृंदावन के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत, 13 नए मरीज मिले

मथुरा जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मृतकों का आंकड़ा भी बढ़ने से प्रशासन के हाथ-पैर फूले हैं। डेंगू से सबसे ज्यादा फरह के कोह गांव है। यहां कई लोग बीमार हैं। उधर, मांट क्षेत्र में वायरल फीवर पैर पसारने लगा है। 

मथुरा जिले में रविवार शाम को आई रिपोर्ट में गांवकोह में पांच और पिपरोट में आठ नए डेंगू के मरीज मिले हैं। सुरीर के गांव बिजऊ निवासी कुसमा (60) की डेंगू से वृंदावन के एक अस्पताल में मौत हो गई। उनको दस दिन पहले बुखार आया था और पांच दिन पहले भर्ती कराया गया था। 

बेगमपुर में वायरल फीवर का प्रकोप

फरह के कोह गांव के बाद मांट क्षेत्र में भी वायरल फीवर अपने पैर पसार रहा है। गांव बेगमपुर में वायरल फीवर होने की सूचना मिली तो स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। रविवार को कंट्रोल रूम द्वारा मांट क्षेत्र के गांव बेंगमपुर में वायरल फीवर से घर-घर मरीज होने की सूचना स्वास्थ्य विभाग को मिली तो चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विकास जैन ने मौके पर टीम को भेजा और मरीजों की जांच कराई। एक ही परिवार में चार सदस्य वायरल फीवर से बीमार मिले। वहीं, गांव बिरजी नगरिया की भावना तीन दिन से वायरल फीवर से बीमार होने पर मांट से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विकास जैन ने बताया कि सभी वायरल फीवर से बचने के लिए गांव-गांव जाकर फीवर के बारे में जानकारी दी जा रही है।


No comments