Breaking News

न एंबुलेंस मिली...न स्ट्रेचर, बीमार बच्चों को गोद में उठा रोते हुए अस्पताल पहुंचे तीमारदार

 फिरोजाबाद में डेंगू और वायरल फीवर की रोकथाम के लिए उच्चाधिकारियों की टीमें लगातार दौरा कर रही हैं।

 हालात सुधारने के तमाम दावे भी किए जा रहे हैं, लेकिन मरीजों की संख्या कम हुई और न मौत का सिलसिला थमा है। जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, वो दिल को झकझोरने वाली हैं। बीमार बच्चों को घर से अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस तक नहीं मिल रही हैं। आंखों में आंसू लिए परिजन अपने बच्चों को कांधों और गोद में लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। कोई अपने बीमार बच्चों से नहीं मिल पाने के कारण परेशान है तो किसी को प्लेटलेट्स की चिंता सता रही है। अस्पतालों में आपाधापी की स्थिति बनी हुई है। सौ शैय्या अस्पताल में तीमारदार अपने मरीजों के लिए बेड के इंतजाम से लेकर रक्त तक के लिए दौड़ भाग करते नजर आ रहे हैं।


No comments