गृहमंत्री अमित शाह बोले- लोकतंत्र हमारे देश का मूल स्वभाव
पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के 51वें स्थापना दिवस पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि लोकतंत्र हमारे देश का मूल स्वभाव है। पहले भी भारत में इसकी परंपरा रही है और आज भी कायम है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि लोकतंत्र हमारे देश का स्वाभाव है। अगर कोई कहता है कि लोकतंत्र 15 अगस्त 1947 के बाद या 1950 में संविधान अपनाने के बाद आया है तो यह गलत है। लोकतंत्र हमारा मूल स्वभाव है। नई दिल्ली में पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के 51वें स्थापना दिवस को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि गांवों में पहले भी पंच परमेश्वर हुआ करते थे। हजारों साल पहले गुजरात के द्वारका में यादवों का गणतंत्र था, बिहार में गणतंत्र रहा। इसलिए लोकतंत्र हमारे देश का स्वभाव रहा है।

No comments