Breaking News

आज, दिल्ली से आएंगे चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय में पंजाब के सभी विधायकों की बैठकदो पर्यवेक्षक

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ लामबंद हो रहे कई विधायकों ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मांग की थी कि पंजाब विधायक दल की बैठक बुलाई जाए, जिसमें विधायकों को अपना पक्ष रखने का अवसर मिल सके। इन विधायकों ने सोनिया गांधी को इस बारे एक पत्र भेजा था, जिसमें कैप्टन के कामकाज पर उंगली उठाते हुए उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग की थी ।


पंजाब कांग्रेस में कलह जारी है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ उठे बगावती सुर थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब इस मामले में कांग्रेस नेतृत्व के निर्देश पर शनिवार को पंजाब के सभी विधायकों की बैठक पंजाब प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बुलाई गई है। बैठक शाम को पांच बजे होगी। पंजाब के प्रदेश प्रभारी हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने इस बैठक की जानकारी ट्वीट कर दी। रावत शनिवार को अजय माकन और हरीश चौधरी के साथ चंडीगढ़ पहुंचेंगे। माकन और चौधरी को पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।पंजाब में अभी तक विधायकों की सभी बैठकें मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में हुईं है। अब जिस तरह नेतृत्व ने विधायकों की बैठक कांग्रेस कार्यालय में बुलाने को कहा है, इससे कई कयास लगाए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, बैठक में कैप्टन और सिद्धू विधायकों के समर्थन को लेकर अपनी-अपनी ताकत दिखाएंगे


No comments