ऋषिकेश में नोएडा की एंड्राइड कंपनी हेड सहित दो पर्यटक गंगा में डूबे, हरिद्वार में गंगनहर में गिरा वाहन, तस्वीरें
वीकेंड पर ऋषिकेश में नोएडा के दो पर्यटक डूब गए। वहीं हरिद्वार में गंगनहर में पानीपत के पर्यटकों का वाहन गिर गया।
ऋषिकेश में हुए हादसे में दोनों पर्यटक लापता हो गए हैं और हरिद्वार में हुई दुर्घटना में एक की मौत हो गई है। नोएडा उत्तर प्रदेश की एक एंड्राइड कंपनी में काम करने वाले अधिकारियों का एक ग्रुप वीकेंड पर ऋषिकेश घूमने आया था। रविवार की सुबह करीब नौ बजे ग्रुप के सदस्य राम झूला घाट पर पहुंचे। इस दौरान एक व्यक्ति हाथ धोने गंगा में गया। अचानक रेत में उसका पैर फिसला और वह बहने लगा। उसे बचाने के लिए उसका साथी आगे गया तो वह भी गंगा के तेज बहाव में बह गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम दोनोंकी तलाश में गंगा में रेस्क्यू कर रही है। वहीं हरिद्वार के थाना कनखल क्षेत्र में रविवार तड़के पानीपत के यात्रियों का वाहन नहर में गिर गया। जिसमें ड्राइवर राजेश की मौत हो गई है और अन्य यात्री रविंदर निवासी समालखा पानीपत घायल है।

No comments