पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक श्याम सुंदर शर्मा की भतीजी ने की आत्महत्या
सोमवार को जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा। नीता फंदे पर लटकी हुई थीं।
उत्तर प्रदेश के पूर्वमंत्री व मौजूदा बहुजन समाज पार्टी के विधायक श्यामसुंदर शर्मा की भतीजी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को उनका शव कमरे में मिला। मृतका काफी समय से मायके में रह रही थी। ससुराल से विवाद के चलते आत्महत्या की है ऐसा सूत्र बता रहे हैं।विधायक श्याम सुंदर शर्मा की भतीजी का विवाह करीब 19 साल पहले हुआ था। उनके एक बेटा और एक बेटी है। श्याम सुंदर शर्मा मांट से पिछले आठ बार से विधायक हैं। सोमवार सुबह उनकी भतीजी का शव कमरे में देखा गया। बताया गया है कि ससुराल से रिश्ते बिगड़ने पर वे मायके में रह रही थीं। सोमवार को जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा। नीता फंदे पर लटकी हुई थीं। परिजन उन्हें पास के अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

No comments