Breaking News

प्रधानमंत्री ने दी बधाई, बोले- सभी के प्रयासों से वैश्विक मंच पर पहचान बना रही हिंदी

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया प्राचीन सभ्यता और आधुनिक प्रगति के बीच हिंदी एक सेतु है। मातृभाषा के साथ राजभाषा हिंदी का उत्तरोत्तर प्रयोग करने का संकल्प लें। 

हिंदी दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि हिंदी को समर्थ व सक्षम बनाने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों ने भूमिका निभाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों को हिंदी दिवस की बधाई देते हुए ट्वीट किया कि हिंदी को एक सक्षम व समर्थ भाषा बनाने में अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। यह आप सभी के प्रयासों का ही परिणाम है कि वैश्विक मंच पर हिंदी लगातार अपनी मजबूत पहचान बना रही है।आप सभी को हिन्दी दिवस की ढेरों बधाई। हिन्दी को एक सक्षम और समर्थ भाषा बनाने में अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। यह आप सबके प्रयासों का ही परिणाम है कि वैश्विक मंच पर हिन्दी लगातार अपनी मजबूत पहचान बना रही है।

— Narendra Modi (@narendramodi) September 14, 2021

वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा कि हिंदी दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों से आग्रह करता हूं कि मूल कार्यों में अपनी मातृभाषा के साथ राजभाषा हिंदी का उत्तरोत्तर प्रयोग करने का संकल्प लें। मातृभाषा व राजभाषा के समन्वय में ही भारत की प्रगति समाहित है। भाषा मनोभाव व्यक्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है। हिंदी हमारी सांस्कृतिक चेतना व राष्ट्रीय एकता का मूल आधार होने के साथ-साथ प्राचीन सभ्यता व आधुनिक प्रगति के बीच एक सेतु भी है। हिंदी दिवस के अवसर पर मैं सभी देशवासियों से आग्रह करता हूँ कि मूल कार्यों में अपनी मातृभाषा के साथ राजभाषा हिंदी का उत्तरोत्तर प्रयोग करने का संकल्प लें।

मातृभाषा व राजभाषा के समन्वय में ही भारत की प्रगति समाहित है।

आप सभी को ‘हिंदी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं।

— Amit Shah (@AmitShah) September 14, 2021

हिंदी को 14 सितंबर 1949 को राजभाषा का दर्जा दिया गया, लिहाजा इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।संविधान सभा ने देवनागरी लिपि वाली हिंदी के साथ ही अंग्रेजी को भी आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया था लेकिन 1949 में 14 सितंबर के दिन संविधान सभा ने हिंदी को ही भारत की राजभाषा घोषित किया। हालांकि पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया।


No comments