Breaking News

घटना के समय कार में छटपटा रहे थे घायल, बच्चों को छटपटाता देख रो पड़े पुलिसकर्मी और राहगीर

गाजियाबाद में मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर सोमवार देर रात गलत दिशा में आ रहे मिनी ट्रक ने कार को टक्कर मार दी।


 हादसे में कार सवार दंपति समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 11 साल की बच्ची और एक साल का मासूम भी शामिल है। एक महिला और एक चार साल का बच्चे की हालत गंभीर है। उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।मिनी ट्रक चालक की एक गलती ने हंसते खेलते दो परिवारों को उजाड़ दिया। बेटे का मुंडन कराने के बाद आशीष अपने साढ़ू और उसके परिवार के साथ जश्न मनाकर लौट रहे थे। उन्हें नहीं पता था कि किसी दूसरे ड्राइवर की गलती उन्हें घर पहुंचने ही नहीं देगी। बेटे की मुंडन की खुशी अब मातम में बदल गई। मसूरी थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मिनी ट्रक चालक बबलू इंटरनेट वायरिंग के पाइप लेकर दादरी से वाया लालकुआं मेरठ जाने के लिए हाईवे पर चढ़ा था। बबलू ने पुलिस को बताया कि डासना आकर वह रास्ता भटक गया। 


No comments