Breaking News

पुलिस और बदमाशों में देर रात मुठभेड़, दो को लगी गोली, एक सिपाही घायल

चेकिंग अभियान के दौरान दो बदमाश पुलिस को दिखाई दिए, जब उन्हें रोका तो फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो दोनों ओर से गोलियां चलने लगीं।

जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के नहोरा डेरवा पुलिया के पास मंगलवार की रात पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। गोलीबारी में एक सिपाही के बाएं हाथ में बदमाशो की गोली लग गई।थानाध्यक्ष जलालपुर सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। जिन्हें ट्रामा सेंटर वाराणसी भेजा गया है और सिपाही का इलाज सामुदायिक स्वास्थ केंद्र रेहटी करवाया गया।एएसपी डॉक्टर संजय कुमार के अनुसार, जलालपुर पुलिस और स्वाट टीम सुरहुरपुर में मंगलवार की रात चेकिंग अभियान चला रही थी। रात करीब 11 बजे बाइक से दो लोग आते दिखाई दिए। उन्हें पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो पहले बदमाशों ने गाड़ी की रफ्तार धीमी की। फिर अचानक रफ्तार तेज कर भागने लगे।


 

No comments