Breaking News

26 घंटे में दो महिलाओं पर चाकू से वार

गाजियाबाद एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि दो सितंबर से आरोपी की पुलिस की पांच टीमें तलाश कर रही थीं। मंगलवार दोपहर को पुलिस ने आरोपी को महाराजपुर पास रेलवे लाइन के किनारे से गिरफ्तार किया।


साहिबाबाद के लिंक रोड थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव में 26 घंटे के भीतर कमरे में सो रही दो महिलाओं पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद से आरोपी आनंद विहार बस अड्डे पर छिपा हुआ था। मंगलवार को पुलिस ने उसे रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार किया।पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू, आरोपी के कपड़े और थैला बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सिरफिरा है। शादी के एक माह बाद पत्नी के छोड़कर चले जाने के बाद से वह कुंठित है। एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि दो सितंबर से आरोपी की पुलिस की पांच टीमें तलाश कर रही थीं।मंगलवार दोपहर को पुलिस ने आरोपी को महाराजपुर पास रेलवे लाइन के किनारे से गिरफ्तार किया। आरोपी सोनू कुमार उर्फ दीपक निवासी ग्राम नया बीघा जिला पटना है। वह मजदूरी करता था। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त एक चाकू और घटना को अंजाम देने के दौरान पहने टीशर्ट और निक्कर व एक बैग बरामद किया है।सीसीटीवी फुटेज के खंगालते हुए पुलिस आरोपी तक पहुंची। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी सिरफिरा है। शादी के एक माह बाद उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इससे बाद से वह कुंठित रहने लगा। दो सितंबर को वह महाराजपुर गांव पहुंचा। जहां उसने असलम के घर में घुसकर शहनाज के सिर में चाकू से वार कर दिया।26 घंटे के भीतर तीन सितंबर की शाम करीब पांच बजे हसमुना खातून के गाल पर सोते समय चाकू से वार कर दिया। दोनों घटनाओं को घर में रखे चाकू का इस्तेमाल किया। जिन महिलाओं पर हमला किया, उनको आरोपी नहीं जानता है। अचानक से कमरे में घुसकर वारदात की है। एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि बिहार पुलिस को सूचना दे दी गई है। उसके परिवार के बारे में अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। 


No comments