Breaking News

लेह में 15 दिनों के लिए विद्यालय और छात्रावास बंद, प्रशासन ने जारी किए आदेश

कोरोना संक्रमण के मद्देनजर लेह जिले में 18 सितंबर से दो अक्तूबर तक सभी स्कूल और आवासीय छात्रावासों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं कोविड नियमों के पालन के साथ संचालित होती रहेंगी।

लेह में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक बार फिर सख्त आदेश जारी किए गए हैं। शनिवार को प्रशासन ने जिले के सभी स्कूल और आवासीय छात्रावासों को तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश दिए। 18 सितंबर से दो अक्तूबर तक यह आदेश मान्य रहेंगे और इसके बाद स्थिति की फिर से समीक्षा की जाएगी। हालांकि, ऑनलाइन कक्षाएं कोविड नियमों के पालन के साथ संचालित होती रहेंगी।



No comments