Prakash Raj: 56 साल के प्रकाश राज ने की दोबारा शादी, पत्नी को KISS करते हुए वायरल हुईं तस्वीरें
प्रकाश राज (Prakash Raj) ने दोबारा अपनी पत्नी पोनी वर्मा (Pony Verma) संग शादी रचाई है। 24 अगस्त को प्रकाश राज और पोनी वर्मी की शादी को 11 साल पूरे हुए हैं और इसी मौके पर उन्होंने फिर से शादी रचाई है। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। प्रकाश राज ने पोनी वर्मा से अपने बच्चों के सामने दूसरी बार शादी की है। प्रकाश राज ने अपनी फैमिली संग कई तस्वीरों को पोस्ट किया है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
दोबारा रचाई शादी
प्रकाश राज (Prakash Raj) ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हमने आज रात फिर से शादी की है..क्योंकि हमारा बेटा वेदांत हमारी शादी देखना चाहता था।फैमिली मोमेंट।" एक्टर द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में वो अपने परिवार संग खुशी के पल बिता रहे हैं। एक तस्वीर में वो अपनी पत्नी को किस कर रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में उनका बेटा भी उनके साथ है।

No comments