सलमान को एयरपोर्ट पर रोकने का मामला: CISF जवान को सजा नहीं बल्कि मिला इनाम, झूठी खबर की जा रही वायरल
20 अगस्त को सीआईएसएफ जवान सोमनाथ मोहंती ने सलमान खान को मुंबई एयरपोर्ट पर चेकिंग के लिए रोका था।
सलमान खान का ये वीडियो खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में लोगों ने सीआईएसएफ जवान को हीरो बताया था साथ ही अपनी ड्यूटी निभाने के लिए उनकी तारीफ भी की थी। इसके बाद ये जानकारी सामने आई कि सलमान को रोकने वाले अधिकारी का फोन जब्त कर लिया गया है ताकि वह मीडिया से बात न कर सकें। हालांकि ये सभी बातें निराधार साबित हो गई हैं।
CISF के ऑफिशल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इस खबर को गलत बताया गया है। ट्वीट के अनुसार, 'इस ट्वीट में दी गई जानकारी गलत और निराधार है। सही बात यह है कि संबंधित अधिकारी को अपने कर्तव्य को बेहतरीन तरीके से निभाने के लिए पुरस्कृत किया गया है।'
The contents of this tweet are incorrect & without factual basis. In fact, the officer concerned has been suitably rewarded for exemplary professionalism in the discharge of his duty. @PIBHomeAffairs
— CISF (@CISFHQrs) August 24, 2021

No comments