सीरियल से आया आईडिया और प्रेमिका ने सोफे के नीचे गाड़ दिया शव, बदबू खत्म करने को किया घिनौना काम
गाजियाबाद के मुरादनगर में सात दिन पूर्व खैराजपुर गांव से संदिग्ध हालात में लापता हुए मुरसलीम का शव प्रेमिका के घर में सोफे के नीचे जमीन में दबा मिला।
पुलिस ने प्रेमिका व उसके परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो चौंकाने वाली बात सामने आई। प्रेमिका ने बताया कि टीवी सीरियल से आइडिया लेकर उसने प्रेमी का शव सोफे के नीचे दबाया था। खुरपे से गड्ढा खोदकर शव उसमें दफना दिया। शव से बदबू न आए, इसके लिए ऊपर से नमक डाल दिया। प्रेमिका ने पुलिस को बताया कि मुरसलीम उससे शादी करना चाहता था। शादी से इनकार करने पर मुरसलीम ने उसी के दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह मुरसलीम को फंदे से लटका देखकर घबरा गई थी। उसे समझ में नहीं आ रहा था कि वह क्या करे। उसने किसी तरह खुद को संभाला और फंदा काटकर मुरसलीम के शव को नीचे उतारा। इसके बाद सोफा हटाकर उसके नीचे खुरपे से गड्ढा खोदकर शव उसमें डालकर ऊपर नमक और मिट्टी डाल दी।

No comments