Breaking News

हल्लाबोल: विपक्षी दलों ने संसद से विजय चौक तक निकाला मार्च, राहुल गांधी ने सरकार पर जमकर बोला हमला



केंद्र के तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं ने गुरुवार को संसद से विजय चौक की ओर मार्च  निकाला। मार्च निकालने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी मीडिया से मुखातिब हुए और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज हमें आपसे (मीडिया) बात करने के लिए यहां आना पड़ा क्योंकि विपक्ष को संसद में बोलने की अनुमति नहीं है। यह लोकतंत्र की हत्या है।  इसके अलावा उन्होंने कहा कि संसद का सत्र समाप्त हो गया है।  इस दौरान 60 फीसदी देश की आवाज को कुचला गया, अपमानित किया गया और कल राज्यसभा में सांसदों को शारीरिक रूप से चोट भी पहुंचाई गई। 


No comments