Breaking News

घटा संक्रमण: देशभर में बीते 24 घंटे में करीब सात हजार कम हुए कोरोना के मामले, 28 हजार मिले नए मरीज

देश में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में 28 हजार नए मामले सामने आए हैं, जबकि 373 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 41,511 कोविड मरीज ठीक हुए हैं । यानी एक दिन में कोरोना के करीब 7000 मामले  कम हुए हैं।

 

देश में अगस्त महीने में लगातार चौथे दिन कोरोना के 40 हजार से कम नए मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे में 28 हजार नए मामले सामने आए हैं, जबकि 373 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 41 हजार से ज्यादा लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। वहीं, नए मामलों की तुलना में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट में भी इजाफा हुआ है।  देश में अब कोरोना रिकवरी  दर बढ़कर 97.49% हो गई है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 28,204 नए मामले सामने आए हैं. जबकि इस दौरान 41,511 कोविड मरीज ठीक हुए हैं। यानी एक दिन में कोरोना के करीब 7000 मामले कम हुए हैं। 

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना अपडेट

 28,204 नए मामले सामने 

 41,511 लोग हुए स्वस्थ्य 

373 लोगों की कोरोना से मौत 

54,91,647 लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन 


ये है अभी तक का कुल अपडेट

कुल मामले: 3,19,98,158

सक्रिय मामले: 3,88,508

कुल रिकवरी: 3,11,80,968

कुल मौतें: 4,28,682

वैक्सीन:  51,45,00,268  

 



No comments