NAINI PRAYAGRAJ - कूड़े से नवजात का शव बरामद
प्रयागराज - प्रयागराज जनपद के मिर्जापुर रोड यूनाइटेड कॉलेज के सामने कूड़े में एक नवजात शिशु का शव बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों ने रविवार को सुबह इसे देख नगर थाना को सूचना दी।
पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह में कुछ लोग कुडा फेंकने के लिए सुबह गए तो कूड़े में नवजात शिशु का शव देखा। कानोकान इसकी खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी। नवजात शिशु लड़की है। जिसे जन्म लेने के बाद कुडा में फेंक दिया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

No comments