आजमगढ़: पंचायत के दौरान युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली
यूपी के आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। गोली से घायल युवक को तत्काल सीएचसी अहरौला ले जाया गया। यहां हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से भी युवक को वाराणसी रेफर कर दिया गया है। घटना मोबाइल छिनैती के एक प्रकरण में आयोजित पंचायत के दौरान हुई।
अभयपुर गांव निवासी परवेंदर यादव पुत्र राम निठोहिल बीते नौ दिसंबर को अपने खेत में रात आठ बजे सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान दो युवकों ने उनकी मोबाइल छीन लिया। मोबाइल छिनैती की इस घटना को गांव के ही रहने वाले 32 वर्षीय दुर्गविजय ने देखा था। छिनैती की इस घटना को लेकर शुक्रवार की सुबह गांव में पंचायत थी। परवेंदर के परिजन व गांव के कुछ लोग पंचायत के दौरान दुर्गविजय से मोबाइल छीनने वालों के बारे में पूछताछ कर रहे थे।

No comments