AURAIYA - कलयुगी पुत्र ने अपनी सगी मां की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर
औरैया - जनपद औरैया बिधूना कोतवाली क्षेत्र के नेकी कटरा गांव का है जहां पर एक बेटे ने अपनी ही सगी मां की हत्या कर दिया जिस मां ने अपने बेटे को पाल पोस कर बड़ा किया आज उसे बेटे ने अपने ही सगी मां का हत्या कर दिया
और उसको क्या पता था जिस बेटे को पाल पोस कर मैं बड़ा कर रही हूं वही बेटा एक दिन मेरे मौत का कारण बनेगा इस कलयुगी मैं पुत्र प्रदीप ने अपनी सगी मां श्यामा देवी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी मृतक मां श्यामा देवी उम्र 55 साल बताई गई वह स्वास्थ्य विभाग में एरवाकटरा में ANM के पद पर कार्ययत थी श्यामा देवी की अपने बड़े बेटे से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई कहासुनी में विवाद इतना बढ़ गया कि पुत्र प्रदीप ने अपनी ही मां पर डंडे से सर पर वार कर दिया जिससे मां के सिर से खून की धारा बहने लगी और अधिक खून बहने से मृतक मां की मौत हो गई
ग्रामीणों ने प्रदीप को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंची पुलिस ने छोटे भाई के द्वारा दी गई तहरीर पर मामला दर्ज करके आरोपी को जेल भेज दिया


No comments