Breaking News

महज 6 लाख के भीतर आ रही हैं ये गाड़ियां, शानदार माइलजे के साथ जानें कब होंगी लॉन्च

 

6 Lakh: साल 2020 के आखरी महीने की शुरुआत हो चुकी है, और इस साल वाहन निर्माता कंपनी लॉकडाउन के चलते कुछ खास वाहनों को बाजार में नहीं उतार पाई हैं, बावजूद इसके लगातार वाहनों की लां​चिंग जारी है। लेकिन कोविड ने कुछ गाड़ियों की लांचिंग को पीछे जरूर धकेल दिया है। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसी अपकमिंग गाड़ियों की जानकारी जिनकी कीमत महज 6 लाख के भीतर होगी।

 देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स लगातार अपने पोर्टफोलियो को विस्तार करने पर काम कर रही है। जिसमें कंपनी की कई गाड़ियों को लॉन्च किया जाएगा। इस सूची की पहली कार टाटा की एचबीएक्स होगी। टाटा एचबीएक्स को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान लेह की सड़कों पर देखा गया है। जिसे कंपनी लॉन्च के समय हार्निबल नाम दे सकती है। रिपेाट के मुताबिक इसकी कीमत 6 लाख के आसपास रखी जाएगी।  

No comments