फिलीपींस - मनीला में महसूस हुए भूकंप के झट
BAHUBALI NEWS
DESK : फिलीपींस की राजधानी मनीला में मंगलवार तड़के करीब साढ़े पांच बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.4 आंकी गई। अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इंस्टीट्यूट ने कहा कि स्थानीय समयानुसार सुबह 8 बजे के आसपास बिकोल क्षेत्र के मसबाते प्रांत के केटेन्गन शहर में भूकंप आया।
इंस्टीट्यूट ने कहा कि उत्तरी समर प्रांत के मपनस शहर, अल्बे प्रांत के लेगाज्पी शहर, अकलान प्रांत के लेजो शहर, इलोइलो शहर, कैपिज प्रांत और मध्य फिलीपींस के कई प्रांतों में भी झटके महसूस किए गए।

No comments