Breaking News

दो महीने तक बंधक बना दुष्कर्म

कोटा : राजस्थान के कोटा की रहने वाली एक नाबालिग को मध्य प्रदेश के गुना में दो महीने तक बंधक बना उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि इस मामले में आरोपी भी नाबालिग है और लड़की दसवीं ड्रापआउट है।
इन दोनों की फेसबुक पर मुलाकात हुई और लड़की बीते साल नवंबर में एक दिन उसके बुलावे पर गुना चली गई। शुरुआत में लड़के के घरवालों ने उसके साथ ठीक व्यवहार किया लेकिन बाद में वे उसे परेशान करने लगे। कुछ दिनों बाद उसे एक कमरे में बंधक बना कर रखा गया और लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 

किसी तरह उसने कुछ दिन पहले अपने पिता को फोन किया तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने गुना पहुंच कर लड़की को बरामद कर लिया और उसे महिला शेल्टर होम में भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

INA NEWS DESK

No comments