Breaking News

नेपाली नागरिकों ने पीएम मोदी और अधिकारियों के लिए बजाई ताली

महराजगंज : उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के नौतनवां इंटर कॉलेज में नेपाल के 361 लोगों को क्वारंटीन में रखा गया है। यहां इन सभी के रहने खाने की बेहतर व्यवस्था प्रशासन ने की है। वहीं कस्बे के स्वंयसेवी संगठनों के लोग भी मदद कर रहे हैं। 
बेहतर व्यवस्था देखकर नेपााली नागरिक भारतीय प्रधानमंत्री एवं अधिकारियों की तारीफ कर रहे हैं। उन्हें समय पर भोजन, चाय नाश्ता आदि की सुविधा दी जा रही है। ऐसे में बृहस्पतिवार को सभी नेपाली नागरिकों ने तालियां बजाकर अधिकारियों समेत मदद में लगे अन्य लोगों का उत्साहवर्धन किया।

नौतनवा इंटर कॉलेज में एसडीएम जसधीर सिंह, सीओ राजू कुमार साव की देखरेख में नेपाली नागरिकों के रहने-खाने की व्यवस्था हुई है। इन दोनों अधिकारियों ने व्यवस्था का जायजा लेते हुए क्वारंटीन सेंटर में रहने वाले सभी नेपाली नागरिकों का हाल जाना और उन्हें सामाजिक दूरी बनाए रखने के बारे में भी जागरूक किया। 

No comments